फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से संचालित तमाम ट्रेनों में सामान्य श्रेणी में भी आरक्षण की व्यवस्था होने से यात्रियों को दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से संचालित तमाम ट्रेनों में सामान्य कोच में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू होने और बिना आरक्षित टिकट के यात्रा की अनुमति नहीं होने के वजह से यात्रियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन ऐसे यात्री पहुंच रहे हैं, जिन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि ट्रेनों के सामान्य कोच में भी यात्रा करने को लेकर आरक्षण कराना है। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हो रही है जो बेहद गरीब तबके के हैं। उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि ट्रेनों में आरक्षण भी होता है।
विज्ञापन

आरक्षण नहीं करा पाने की स्थिति में तमाम ऐसे यात्री स्टेशन से लौटकर बसों से यात्रा कर गंतव्य को जा रहे हैं। दूसरीओर रेलवे की ओर से देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन नहीं होने से भी यात्रियों के सामने गंभीर संकट है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन का संचालन होने से देहरादून से डोईवाला, रायवाला, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर के बीच यात्री आसानी से यात्रा करते थे, लेकिन कोरोना संकट के चलते ट्रेन का संचालन बंद होने से दिक्कत हो रही है। खासकर उन दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो हरिद्वार, सहारनपुर ,लक्सर, रुड़की, भगवानपुर जैसे इलाकों में स्थित कंपनियों में प्रतिदिन नौकरी करने जाते हैं।
बता दें कि कोरोना संकट के चलते रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से प्रावधान किया गया है कि तमाम ट्रेनों में जितने भी सामान्य कोच हैं, उसमें सिर्फ उतने ही यात्रियों को यात्रा करने की इजाजत दी जाए जितनी सीटें हैं। इतना ही नहीं सामान्य श्रेणी के कोच में सीटों के आरक्षण की व्यवस्था का भी प्रावधान कर दिया गया है, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने और सीटों की संख्या कम होने से दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे और मंडल मुख्यालय स्तर पर ही लिया जा सकता है। स्थानीय स्तर पर इस संबंध में कुछ भी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें