उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा नेहरू कॉलोनी स्थित जल संस्थान मुख्य?
- फोटो : DEHRADUN
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों के मौत के कारण अपने बृहस्पतिवार को जल संस्थान मुख्यालय पर प्रस्तावित धरने को आम सभा में परिवर्तित कर दिया। आम सभा में गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊं मंडल के कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
सभा को उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं समन्वय मंच के अध्यक्ष अरुण पांडे एवं महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट एवं राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव बीएस रावत एवं पेयजल निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय खाली, उत्तराखंड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय महासचिव जयपाल सिंह चौहान एवं उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी परिषद के प्रांतीय महामंत्री दिनेश पंत ने संबोधित किया। उपस्थित सभी वक्ताओं द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल संस्थान कर्मियों की मांगों के शीघ्र समाधान न होने पर सभी संगठनों के साथ उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा को सम्मिलित करते हुए आगामी रणनीति तय की जाएगी।
आम सभा को उत्तराखंड उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ संगठन संयुक्त मोर्चा के सलाहकार चंद्र बल्लभ गैरोला एवं मुख्य संयोजक, उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ उत्तराखंड प्रदेश के महामंत्री रमेश बिंजोला गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे। सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।