राजधानी देहरादून में सोमवार को आधी रात को नशे में टल्ली मोहतरमा ने जमकर हंगागा किया। इस दौरान उस युवती ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की और तो और समझाने आए एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ भी जड़ दिया।
शराब के नशे में धुत इस युवती को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती के इस ड्रामे के कारण काफी देर तक ट्रैफिक रुका रहा। वहां मौजूद लोगों ने नशे में धुत युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका हंगामा जारी रहा।
समझाने आए महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। तहसील चौक पर सोमवार रात शराब के नशे में धुत छात्रा ने हंगामा शुरू कर दिया। युवती मूल रूप से यूपी के बागपत जिले की रहने वाली है।