प्रदेशभर में ड्रोन, हाईटेक मोटर बाइक को मंजूरी
सड़क सुरक्षा की बैठक में राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को हाईटेक एवं अपडेट करने के दृष्टिगत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी 13 जिलों में ड्रोन सेवाओं की व्यवस्था, ट्रैफिक सिग्नल को एएनपीआर तथा आरएलवीडी सिस्टम से लैस करने, हाईटेक मोटर बाइक, कैमरों के साथ रडार स्पीड साइन बोर्ड, डिजिटल स्पीड साइन बोर्ड व वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड लगाने, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए बॉडी वॉर्न कैमरा, एल्कोमीटर, ब्रीथ एनालाइजर, पोर्टेबल साउंड सिस्टम जैसे आधुनिकतम टेक्नॉलाजी सिस्टम को लागू करने की वित्तीय एवं सैद्धान्तिक स्वीकृति दी है। उन्होंने जीरो एक्सीडेंट राज्य के विजन के साथ कार्य करने की सख्त हिदायत देते हुए लोक निर्माण विभाग को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सुरक्षात्मक कार्यों के तहत क्रैश बैरियर लगाने, रोड डेलीनेटर व कैट आई, ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य करने, पैराफीट एवं कॉशनरी साइन बोर्ड, रोड फर्नीचर, रोड मार्किंग आदि कार्यों की वित्तीय एवं सैद्धान्तिक स्वीकृति भी दी।
ये भी पढ़ें...Haldwani: युवती पर कमेंट करने पर मारपीट, परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ा; दूसरे दिन शीशे के पैसे मांगने पर बवाल