फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट: देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने किया कार्यों का औचक निरीक्षण

Wed, 04 Aug 2021 12:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वहीं जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार अब सुबह साढ़े दस बजे से 11.30 बजे तक जनता से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बुधवार को देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी आर राजेश कुमार ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

 
अब सुबह साढ़े दस से 11.30 तक मिलेंगे डीएम
वहीं जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार अब सुबह साढ़े दस बजे से 11.30 बजे तक जनता से मुलाकात करेंगे। पहले जनता से मिलने का समय दोपहर डेढ़ बजे तक तय किया गया था। जिलाधिकारी हफ्ते में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को जनता की फरियाद सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है। लोगों के काम स्थानीय स्तर पर हो जाएं और लोगों को अनावश्यक जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े, इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी सीईओ का पदभार भी संभाला
बता दें कि जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने सोमवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ का पदभार भी संभाला। सरकार ने कुछ दिन पूर्व उन्हें इस पर तैनाती का आदेश जारी किया था। पद संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और कामकाज को लेकर जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। जिन स्थानों पर लोगों को दिक्कत ज्यादा है, वहां पहले ठीक किया जाएगा ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें