फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसएल में दून कैपिटल रेंजर्स का जीत से आगाज

Tue, 12 Jul 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand super league - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड सुपर लीग (यूएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के ग्राउंड में दून कैपिटल रेंजर्स व चमोली बुग्याल के बीच मैच खेला गया। इसमें दून कैपिटल की टीम ने चमोली बुग्याल को एक तरफा 2-0 से हराकर अगले मैच में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मैच में दून कैपिटल रेंजर्स के खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से पकड़ बनाए हुए थे। आठवें मिनट में दून कैपिटल रेंजर्स के फारवर्ड बाला अल हसन ने पहला गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त बनाई।

17वें मिनट में दून कैपिटल रेंजर्स के फारवर्ड इनोक ने गोल दागकर टीम को 2-0 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी टीम निर्धारित 90 मिनट तक मैदान में गोल मारने के लिए संघर्ष करती रही। लेकिन, एक भी गोल नहीं मार सकी। इस दौरान बरसात ने भी खिलाड़ियों को परेशान किया।
विज्ञापन


दून कैपिटल रेंजर्स के रोहित गुसाईं को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मंगलवार को टिहरी लायंस व रुद्रप्रयाग मोनाल्स और हरिद्वार गैंजेज व पौड़ी प्लाटून्स के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें