ऐसे बढ़ाई कमाई
अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने नए प्रतिष्ठानों से लाइसेंस शुल्क की वसूली की। इससे पालिका की आय बढ़ी। पहले डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम निजी हाथों में था, जिसे पालिका ने अपने हाथों में लिया। इससे हर माह चार से पांच लाख रुपये की आय बढ़ी। पुराने भवनों से गृहकर की वसूली का आंकड़ा भी बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें...क्रूरता की हदें पार: जहर देकर मारे 15 बंदर, फिर जंगल में फेंक आया...बेजुबानों के साथ दिल दहला देने वाला सुलूक
श्रेणी-1 में ये मिलेगा लाभ
पालिका में पदों में बढ़ोतरी होगी। इसके तहत सहायक अभियंता, कर एवं राजस्व निरीक्षक, मुख्य सफाई निरीक्षक, लेखाकार सहित अन्य 15-18 पदों में बढ़ोतरी होगी। इससे निकाय में कर निर्धारण और वसूली आसान होगी। राज्य वित्त आयोग की आगामी सिफारिशों में श्रेणी-1 के लाभ के तहत अनुदान मिलेगा।