फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताली थाली के साथ डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का प्रदर्शन

विज्ञापन
परेड ग्राउंड से नंगे पैर थाली बजाते हुए सचिवालय कूच करने जाते डायट डीएलएड बीटीसी संघ के सदस्य। सं - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
नियुक्ति की मांग को लेकर आक्रोशित डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने ताली-थाली बजाकर और नारेबाजी कर रैली निकाली। साथ ही सचिवालय का घेराव भी किया। नंगे पांव रैली में शामिल हुए प्रशिक्षितों का सरकार पर गुस्सा फूटा। उन्होंने कहा कि हर बार आश्वासन देकर उनकी मांगों को अनदेखा कर दिया जाता है। सचिवालय में शिक्षा सचिव राधिका झा से हुई वार्ता के बाद भी प्रशिक्षितों ने मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक जुलूस निकाला। डायट डीएलएड संघ के प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि 519 डीएलएड प्रशिक्षित सरकार की उदासीनता और अन्य संघ द्वारा दायर किए गए कोर्ट केस में बेवजह पिस रहे हैं। कहा कि हमें मजबूर होकर हाथों में थाली और नंगे पैर चलकर सरकार के द्वार आना पड़ रहा है। उन्होंने इसे सरकारी तंत्र की विफलता बताया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक धरना, रैली, डिप्लोमा वापसी, मैराथन, मंत्री घेराव, जुलुस निकालने की चेतावनी दी। वहीं, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश दानु ने बताया कि 650 प्रशिक्षितों को विभाग ने दो वर्ष का कड़ा प्रशिक्षण कराया। इसके बाद से डायट संघ लगातार भर्ती की मांग कर रहा है। प्रशिक्षितों द्वारा विज्ञप्ति निकालने के लिए तीन बार निदेशालय में धरना दिया गया और उसके बाद विभाग द्वारा भर्ती को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
.....
शिक्षा सचिव से हुई वार्ता, पर नहीं माने प्रशिक्षित
डायट डीएलएड प्रशिक्षितों की सचिवालय में शिक्षा सचिव राधिका झा से वार्ता हुई, जिसमें झा ने कहा कि 16 अगस्त को कोर्ट में केस की पैरवी महाधिवक्ता की ओर से की जाएगी। जल्द ही कोर्ट में लंबित केस को निपटाते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी की जाएगी। वार्ता के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा राणा ने कहा कि जब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना स्थगित नहीं होगा। पूर्व में दिए गए आश्वासन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मामले में कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया। इसलिए अब वह धरना तभी स्थगित करेंगे जब मांग पूरी होगी।

अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच करने जाते डायट डीएलएड बीटीसी संघ के सदस्यों को सचिवालय से पहले प?- फोटो : DEHRADUN

परेड ग्राउंड से नंगे पैर सचिवालय कूच करने जाते डायट डीएलएड बीटीसी संघ के सदस्य। संवाद- फोटो : DEHRADUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें