24 घंटे सातों दिन काम करेगा एसईओसी
आपदा प्रबंधन में एसईओसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें आधुनिक संचार और तकनीक का मिश्रण देखने को मिलेगा। यह सातों दिन 24 घंटे काम करेगा। इसके तहत एक्टिव नेटवर्किंग हार्डवेयर एवं सर्वर स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रदेशभर में आपदा के समय सूचनाओं का विश्लेषण किया जा सके।
हार्डवेयर से लेकर ऑडियो विजुअल, सबकुछ खास
नई बिल्डिंग में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, एक्टिव राउटर, कोर स्पीच, फायर वॉल, वाई-फाई कंट्रोलर, एक्ससेस प्वाइंट और वाइस टेलीफोनिक सिस्टम में 6.51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पूरे भवन में हार्डवेयर, लाइसेंस व वर्क स्टेशन पर 4.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि एचसीआई सर्वर सिस्टम पर 14.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा ऑडियो विजुअल सिस्टम को स्थापित करने में 27.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Anupam Kher: उत्तराखंड पहुंचे अभिनेता, बोले-फिल्म फ्रैंडली नीतियों से श्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनेगा प्रदेश
ये भी खास होगा नई बिल्डिंग में
नई बिल्डिंग में एसईओसी वॉर रूम, फ्यूजन सेंटर, जीआईएस लैब, काॅन्फ्रेंस हॉल, प्रशिक्षण हॉल, मीटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, कैफेटेरिया, संचालन और लॉजिस्टिक टीम के लिए चर्चा कक्ष, सशस्त्र बलों, वैज्ञानिक एजेंसियों, एनजीओ के लिए चर्चा कक्ष, 24x7 आपातकाल के लिए ट्रांजिट हॉस्टल, अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), एकीकृत भवन प्रबंधन प्रणाली (आईबीएमएस) से सुसज्जित किया जाएगा।