फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर के विरोध में निदेशालय में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
निदेशालय में धरना देती स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। महिला स्वयं सहायता समूह ने बाल विकास विभाग परियोजना निदेशालय सुद्धोवाला में टेक होम राशन के टेंडर के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला स्वयं सहायता समूह ने डिप्टी डायरेक्टर सतीश राय के आगे अपनी बात रखी। हाल ही में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित श्यामा देवी ने कहा यदि टेंडर निरस्त नहीं किया गया तो वे अपना पुरस्कार सरकार को लौटा देंगी।
विज्ञापन

श्यामा देवी ने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं से रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि टेक होम राशन महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा खरीद कर उसकों साफ सफाई करके पैकेजिंग करके आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जाता है, लेकिन अब यही कार्य एक बहुत बड़े उद्योगपति को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेक होम राशन योजना का पूरी तरह से मशीनी करण किया जा रहा है। पैकेजिंग मशीनों द्वारा की जाएगी। जिससे प्रदेश की हजारों लाखों महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का रोजगार छिन जाएगा। इस मौके पर पूजा द्विवेदी, राधा देवी, फरजाना, रक्षा देवी, बाला देवी, सुचिता रावत, सुमन चौहान, रुखसाना, रीता नेगी, तनु तिवाडिया, गीतांजलि, सुषमा, सरोज देवी, बबली देवी, रविता देवी, सुमित्रा देवी, रीना, नलीमा, पिंकी, ममता, गता देवी, अनिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें