फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: धनै को लेकर पीडीएफ में दो फाड़, खतरे में पड़ी एकता

Tue, 31 May 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दिनेश धनै - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में दिनेश धनै के राज्यसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर अड़ने से पीडीएफ की एकता में दरार आती दिख रही है। पीडीएफ संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश चंद्र दुर्गापाल ने उनसे साफ तौर पर कांग्रेस का साथ देने के लिए कहा है। वहीं अन्य साथी अभी खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं ने भी धनै को मनाने की कोशिश की पर वे टस से मस नहीं हुए।
विज्ञापन


धनै का कहना है कि उन्होंने नामांकन पत्र खरीद लिया है, जिसे भरकर मंगलवार को दाखिल करेंगे। उनकी प्राथमिकता कांग्रेस से सहयोग लेने की है पर ऐसा न होने पर वे किसी का भी सहयोग लेने को तैयार हैं। उन्होंने पीडीएफ के बाकी तीन साथियों का समर्थन होने का दावा किया।

इससे पहले, सोमवार शाम को इस मामले पर नैथानी के आवास पर हुई बैठक में धनै को प्रत्याशी बनाए जाने पर पीडीएफ नेता एकमत नहीं हो पाए।
Trending Videos
विज्ञापन

नैथानी और हरीश चंद्र दुर्गापाल कांग्रेस के साथ

मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : फाइल फोटो
नैथानी और दुर्गापाल ने कांग्रेस का पक्ष लिया पर धनै नहीं माने। धनै ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जताई। यद्यपि नैथानी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर कोई समाधान निकालेंगे।

धनै की चिंता यह है कि विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की दावेदारी मजबूत है। पिछली बार भी धनै उनको मामूली मतों के अंतर से ही हरा पाए थे।

इसलिए वे कांग्रेस के समर्थन से राज्यसभा जाना चाहते हैं। बात बनती न देख बैठक छोड़ मंत्री प्रसाद के आवास से निकलकर दिनेश धनै ने कहा कि वे चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर कायम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें