फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath yatra 2022: हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, टिकटों की खूब हो रही कालाबाजारी, पर्यटन मंत्री सख्त

Sun, 05 Jun 2022 03:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाले लोगों पर पर्यटन मंत्री महाराज ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट से हेलीसेवा की बुकिंग हो रही है। हाल यह है कि तीर्थयात्रियों को टिकटों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों के लिए तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबे इंतजार के बाद टिकट मिल पा रहा है, ऐसे में टिकटों की कालाबाजारी की शिकायतें भी आ रही हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेली सेवा के लिए थोक में बुकिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जा रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट से हेलीसेवा की बुकिंग हो रही है। हाल यह है कि तीर्थयात्रियों को टिकटों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें...Yogi Adityanath Birthday: महाराज का ये अंदाज है बिल्कुल जुदा, बेहद खास है मां के साथ बिताए पलों की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री महाराज ने इसका संज्ञान लेते हुए हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हेली सेवा की थोक में बुकिंग कर टिकटों की कालाबाजारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ बिना देर किए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें कि अब तक हेलीसेवा से 51490 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें