देहरादून। सामाजिक और पारिवारिक दुश्वारियों के बावजूद म़ॉडलिंग का जुनून लिए पहाड़ की युवतियां अपने सपनों की उड़ान भर रही हैं। पहाड़ के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाली युवतियों में मडलिंग को लेकर रुझान बढ़ा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि हर साल मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में दून, ऋषिकेश, हरिद्वार जैसे शहरों से ही युवतियां हिस्सा लेती थी, लेकिन अब रुद्रप्रयाग, चमोली, टनकपुर सहुित कई दूर-दराज के क्षेत्रों से भी युवतियां पहुंच रही हैं। इस बार भी पहाड़ कई कई युवतियां मिस उत्तराखंड का सपना लेकर रैंप पर उतरेंगी। दिसंबर मध्य तक इस बार मिस उत्तराखंड का चेहरा मिलेगा।
मॉडलिंग को लेकर आज भी युवतियों को सामाजिक और पारिवारिक दोनों ही चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इन बेड़ियों को तोड़ पहाड़ की युवतियां मॉडलिंग में न सिर्फ रुचि ले रही हैं, बल्कि अपना करियर भी बना रही हैं। बीते कुछ सालों से मिस उत्तराखंड का सपना आंखों में लिए पहाड़ी की युवतियां भी रैंप पर उतर रही हैं। इस साल भी मिस उत्तराखंड बनने का सपना लेकर पहाड़ से भी कई युवतियां पहुंची है। दिसंबर मध्य तक इस बार की मिस उत्तराखंड का चेहरा मिल जाएगा, जिसके लिए मॉडल्स इन दिनों खूब तैयारी में जुटी है। फाइनल के लिए चुनी गई 25 मॉडल्स में लगभग दस मॉडल्स पहाड़ के दूर-दराज क्षेत्रों से आती हैं।
.....................
कई बार परिवार को पड़ता है मनाना : दलीप सिंधि
देहरादून। वर्ष 2005 से राज्य में मिस उत्तराखंड कांटेस्ट कराने वाले सिन्मिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधि ने बताया कि अब धीरे-धीरे पहाड़ की युवतियां भी इस कांटेस्ट में हिस्सा लेने पहुंच रही हैं, लेकिन युवतियों के सामने चुनौतियां बहुत ज्यादा होती है। वह ऑडिशन पार कर लेती हैं, लेकिन आगे जाने के लिए परिवार से इजाजत नहीं मिलती। हमें कई बार फिर परिजनों को समझाना पड़ता है। इस बार भी बहुत छोटी-छोटी जगहों से युवतियां मिस उत्तराखंड का बनने का सपना लेकर आई है।
...............................
मिस उत्तराखंड बनने के बाद इंडस्ट्री में कमा रहीं नाम
देहरादून। उत्तराखंड में ही मॉडलिंग से शुरुआत करने वालीं व मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने के बाद यहां की कई प्रतिभाएं अब इंडस्टी में नाम कमा रही हैं। कुछ बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। तो कुछ साउथ इंडस्ट्री में अपनी चमक बिखेर रही हैं। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी उत्तराखंड की कई प्रतिभाएं अहम भूमिक निभा रही हैं। इनमें अभिनेत्री आशा नेगी, लावान्या त्रिपाठी, स्वाति सेमवाल, प्रियंका कंडवाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।