फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जगह-जगह प्रदर्शन

विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रेमनगर बाजार चौक में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। अमर उजाला
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश जताते हुए कांग्रेसियों ने बुधवार को शहरभर में विभिन्न जगह पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने में पूरी तरह फेल है। ऐसी सरकारों को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन

बढ़ती बेरोजगारी भाजपा की देन : जोशी
कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बल्लूपुर फ्लाईओवर के नीचे धरना दिया। जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने युवाओं और बेरोजगारों के साथ छल किया है। चुनाव के वक्त रोजगार देने का वायदा करने वाली सरकार अब इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है। इसका खामियाजा प्रदेश के नौजवानों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश से लगातार पलायन हो रहा है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि केंद्र के साथ राज्य सरकार ने भी बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। पौने पांच साल में राज्य सरकार ने भी बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया है। इस दौरान आपदा में मृत लोगों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार से मुआवजा व पुनर्वास की मांग भी की गई। धरने में नवीन जोशी, मनीष कुमार, प्रमोद गुप्ता, दीवान सिंह बिष्ट, होरीलाल, पीयूष गौड़, ट्विंकल अरोड़ा, लक्ष्मी अग्रवाल, पायल बहल शामिल रहीं।
पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर, खाद्य सामग्री की महंगाई पर अंकुश नहीं
महानगर कांग्रेस ने प्रेमनगर नगर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में टमाटर और प्याज पकड़ कर आक्रोश जताया। साथ ही गैस सिलिंडर को सड़क पर रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पहले से ही कोरोना काल के चलते तमाम लोग बेरोजगार हो चुके हैं। लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बावजूद रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले प्याज, टमाटर व दूसरे फल, सब्जी अनाज के अलावा गैस सिलिंडर, पेट्रोल व डीजल आदि के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी हो गई है। प्रदर्शन में लालचंद शर्मा, राजीव पुंज, मोहित ग्रोवर, महेश शर्मा, संजय शर्मा, अरुण शर्मा, राहुल तलवार, हरपाल पाली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने किया पेट्रोल लोन मेले का आयोजन
युवा कांग्रेस पैट्रोल डीजल के दामों के विरोध में कांग्रेस भवन में सांकेतिक रूप से पेट्रोल डीजल लोन मेले का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं वह भाजपा सरकारों की नाकामी दिखाता है। अगर जल्द से जल्द सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किए गए तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर संदीप चमोली, भूपेंद्र नेगी, कमलकांत, राहुल प्रताप सिंह, नवनीत कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें