विस्तारा की मुंबई से आने वाली उड़ान ढाई बजे के स्थान पर शाम 3:16 बजे एयरपोर्ट आई। पुणे से इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:20 बजे के स्थान पर एक घंटा विलंब से 6:18 बजे एयरपोर्ट आई। वहीं, इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान शाम साढे पांच बजे के स्थान पर 6:39 बजे एयरपोर्ट पर आई। मंगलवार को खराब मौसम के कारण सात फ्लाइट विलंब से एयरपोर्ट पहुंची।
100 मीटर तक पहुंची विजुअलिटी
देहरादून एयरपोर्ट पर तड़के से ही घना कोहरा रहा। विजुअलिटी गिरकर मात्र सौ मीटर तक पहुंच गई थी। सुबह साढे दस बजे के बाद मौसम खुलने पर फ्लाइटों का एयरपोर्ट पर आना शुरू हुआ। वहीं, एयरपोर्ट मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया।