फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों का चेकिंग अभियान तेज, दिल्ली की कार से 30 लाख कैश बरामद

Wed, 28 Feb 2024 09:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस इन दिनों सघन चेकिंग कर रही है। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर की कार में बड़ी मात्रा में नकदी भरी है।
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चल रही चेकिंग में पुलिस ने एक कार से 30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह नकदी दिल्ली से लाई जा रही थी। कार सवार लोगों ने इसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो इसे सीज कर आयकर विभाग को सूचित किया गया है। आयकर विभाग अब इस मामले की जांच करेगा।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस इन दिनों सघन चेकिंग कर रही है। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली नंबर की कार में बड़ी मात्रा में नकदी भरी है। इस सूचना पर पुलिस राजपुर रोड पहुंची तो कार एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी।

Uttarakhand: प्रदेश की अर्थव्यस्था ने लगाई बढ़ी छलांग, 7.03 %, रही विकास दर, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में पांच लोग अमर निवासी ओल्ड सर्वे रोड, अश्विनी निवासी हरिनगर दिल्ली, अंबरीश गोयल निवासी राजपुर, पीयुष कोहली निवासी हरिनगर दिल्ली और तान्या कोहली निवासी हरिनगर दिल्ली बैठे हुए थे। कार में दो बैग थे जिसमें 15-15 लाख रुपये नकद रखे हुए थे।

एसएसपी ने बताया कि इन पांचों लोगों से नकदी के संबंध में जानकारी ली गई लेकिन, उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर इस नकदी को सीज कर आयकर विभाग को बुलाया गया। आयकर विभाग इस मामले में अगली जांच कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें