दीपक और विजया का प्रेम प्रसंग 2018 से चल रहा है। दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी। वहां पर दीपक ट्रेनर के रूप में काम करता था। बीते दिनों विजया ने दीपक को बताया कि उसके पति को उनके अफेयर के बारे में पता चल गया है। विजया बार-बार दीपक से मिलना चाहती थी। उसने कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकती।
26 मई को करना चाहते थे हत्या
पंकज की हत्या दीपक और विजया 26 मई को ही करना चाहते थे, लेकिन उस दिन दीपक का जन्मदिन था तो वह पार्टी में व्यस्त हो गया। इससे वह उसके घर पर नहीं जा सका, लेकिन उसी दिन दीपक ने नींद की गोलियां लाकर विजया को दे दी थी। यह काम उन्होंने 27 मई की रात में किया। उस रात दोनों के मोबाइल से एक दूसरे को 26 कॉल की गई थीं।
कई महिला मित्र हैं दीपक की
पुलिस जांच में पता चला है कि दीपक काफी आशिक मिजाज व्यक्ति है। उसकी उम्र कुल 25 साल है और अभी शादी नहीं हुई है। उसकी कई महिला मित्र हैं। इनसे वह बार-बार मिलता जुलता रहता है।
गोली देने वाले से भी पूछताछ, फोन कब्जे में लिया
एसओ रायपुर ने बताया कि जिस व्यक्ति से दीपक गोलियां लेकर आया था। वह उसके दोस्त का चाचा है। उसे भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। साथ ही उसका मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। क्योंकि, इस घटना के संबंध में कई तरह की चैट उसके मोबाइल में भी मौजूद हैं।