महिला ने बेटी को आवाज देकर अंदर आकर फल खाने के लिए कहा। मगर काफी आवाज लगाने पर बच्ची का कोई जवाब नहीं आया तो उसे देखने महिला सीढ़ियों की तरफ गई। वहां बच्ची को न पाकर वह छत पर चली गई।
महिला के मुताबिक उसने देखा कि उनके जानकार परिवार का 13 वर्षीय लड़का उसकी चार वर्षीय बेटी से गलत काम कर रहा था। उसकी बेटी जोर-जोर से रो रही थी। महिला किसी तरह बच्ची को छुड़ाकर नीचे लाई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि बच्ची का सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया जा रहा है।
नाबालिग छात्रा से सीनियर छात्र ने किया दुष्कर्म
थाना जोधा के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का उसी स्कूल के सीनियर छात्र ने खेल स्टेडियम की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। चंगुल से छूट कर भागी पीड़िता को आरोपी ने रास्ते मे घेरकर पीटा। पीड़िता जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे पुली के पास फेंककर फरार हो गया।
थाना जोधा में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 मई शनिवार को आधी रात के बाद लाइट चले जाने के कारण कुछ अन्य लोगों के साथ वह घर के बाहर गली में टहल रही थी।
आरोपी उसके साथ सैर करने लगा और बातों मे लगाकर घर से काफी दूर ले गया। जब उसने वापस घर की तरफ चलने को कहा तो उसने जबरदस्ती खींच कर खेल स्टेडियम की छत पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह मुश्किल से उसके चंगुल से निकलकर भागी और सड़क की तरफ आई तो आरोपी सड़क किनारे छिपकर खड़ा था, उसने उसे वहां पीटा और बेहोश होने पर पुली के पास फेंककर फरार हो गया। ढूंढ़ते हुए परिजन पुली के पास पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जांच अधिकारी थानेदार हाकम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।