घटना में दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल कर दिए गए थे। लेकिन उसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए थे। तब से पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
एक आरोपी की हो चुकी मौत
दबिश के दौरान सामने आया कि इसी वर्ष मार्च माह में मौसम शर्मा की मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लेकिन ईशान की तलाश जारी थी। टीम ने आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरनगर स्थित उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी जिसके बाद बुधवार को गिरफ्तारी के डर से उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।