फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सहारनपुर जेल में बंद रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की मौत, पीछे छूट गए कई सवाल

Thu, 19 Oct 2023 04:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand News: पिछले दिनों पुलिस केपी सिंह को बी वारंट पर देहरादून लेकर आई थी। इसके बाद उसे वापस सहारनपुर जेल भेज दिया गया था। केपी सिंह कई बड़ी जमीनों के फर्जीवाड़े में शामिल रहा है।
विज्ञापन
बंदी की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड कुंवर पाल सिंह उर्फ केपी सिंह की सहारनपुर जिला जेल मौत हो गई। जेल प्रशासन की ओर से मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। केपी सिंह के देहरादून के वकील कमल विरमानी से गठजोड़ था और दून में बड़ी-बड़ी जमीनों के फर्जीवाड़े में शामिल था। केपी सिंह की मौत से कई सवाल भी उठने लगे हैं।

विज्ञापन


रजिस्ट्री फर्जीवाड़े से जुड़े तीन बाइंडर की बीते चार सालों में संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग हादसों में मौत हो चुकी है। जिसमें से दो की शराब पीने और एक की सड़क हादसे में मौत हुई। पुलिस ने जब इन मौतों का कारण जानने के लिए जांच की तो पता चला कि तीनों में से किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। इसलिए पुलिस तीनों बाइंडरों की मौत को किसी साजिश का हिस्सा मानते हुए इसकी भी जांच कर रही थी। अब जेल में बंद केपी सिंह की मौत से फिर कई सवाल उठने लगे हैं। हर कोई अपने अपने कयास लगा रहा है।

Dehradun: पुष्पांजलि रियलम्स के डायरेक्टर को ईडी ने किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत सामान्य है या किसी की साजिश का हिस्सा

केपी सिंह की मौत सामान्य है या किसी की साजिश का हिस्सा, इस सवाल का जवाब पुलिस के लिए ढूंढना किसी चुनौती से कम नहीं है। रजिस्ट्री फर्जीवाड़े मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें केपी सिंह भी एक था। पिछले दिनों जब केपी सिंह की देहरादून पुलिस ने तलाश शुरू की तो वह नाटकीय ढंग से पुराने मामले में सराहनपुर में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। केपी के खिलाफ सहारनपुर में भी मुकदमा दर्ज था। जबकि वह देहरादून के दो मुकदमों में नामजद था।

अब तक हो चुकी 17 लोगों की गिरफ्तारी

इस मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमे से केपी सिंह भी एक था। पिछले दिनों जब केपी सिंह की देहरादून पुलिस ने तलाश शुरू की थी तो वह नाटकीय ढंग से पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। केपी के खिलाफ सहारनपुर में भी मुकदमा दर्ज था। जबकि वह देहरादून के दो मुकदमों में नामजद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें