पुलिस ने मौके पर ही स्पा संचालक राजा कुरेशी निवासी 196 ओल्ड नेहरू कालोनी, रिसेपसनिस्ट सन्नी कोरी निवासी ईदगाह बिंदाल कांवली रोड, स्पा कर्मचारी अंकित निवासी राजीव नगर, जसविंदर निवासी डोईवाला, वासुदेव शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सुशांत निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, समर, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, योगेश निवासी ग्राम बेबल जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा , नवीन निवासी केठल बागपत, सोवित निवासी विकासनगर व छह युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी खिलाफ थाना डालनवाला में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को मौके पर 59700 रुपये नगद, 18 मोबाइल फोन, दो पीओएस मशीन, एक आगंतुक रजिस्टर भारी मात्रा में आपतिजनक सामग्री भी बरामद की।
नहीं की गई थी किसी की एंट्री, आईडी भी नहीं ली
एसपी सिटी ने बताया कि व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से व एंजेल स्पा फरहा कुरेशी के नाम से पंजीकृत है। तीनों आपस में पार्टनर है। स्पा में सन्नी कोरी नामक रिसेपनिस्ट व अंकित कुमार नाम का सर्विस ब्वॉय भी रखा है। वह दोनों भी देह व्यापार में सहयोगी बताए जाते हैं। मौके पर मिली कोई भी युवती थेरपिस्ट या मसाज से संबंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई। स्पा स्वामी राजा कुरेशी द्वारा आगंतुक रजिस्टर में सभी ग्राहकों की एंट्री नहीं कराई गई थी व किसी की भी आईडी भी नहीं ली गई थी।
इससे पहले भी स्पा सेंटर में देह व्यापार का हो चुका है खुलासा
स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधे का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी थाना वसंत विहार और पटेलनगर में पुलिस स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा कर कई लोगों को जेल भेज चुकी है। इसके बाद पुलिस की ओर से स्पा सेंटरों के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे, लेकिन राजपुर रोड पर दो सेंटरों में छापेमारी के बाद हुए खुलासे से लगता है कि स्पा सेंटर संचालकों पर पुलिस की सख्ती का कोई असर नहीं पड़ रहा है और वह खुलेआम स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं।