फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 10 गुना बढ़ेगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट की यात्री क्षमता, खामियों को ठीक करने के निर्देश

Wed, 22 Sep 2021 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण योजना के तहत नए टर्मिनल परिसर के निरीक्षण के दौरान निर्माण के दौरान होने वाली कई खामियों पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट का निरीक्षण करते पर्यटन मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट में नया टर्मिनल परिसर बनने से यहां यात्रियों की क्षमता 10 गुना बढ़ेगी। साथ ही आने वाले समय में जौलीग्रांट में 30 फ्लाइट हो जाएंगी। बुधवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नए टर्मिनल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने टर्मिनल में कुछ खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सात अक्तूबर को नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया जाएगा। 

विज्ञापन


अच्छी खबर: उत्तराखंड में सात अक्तूबर से सात शहरों की हेलीकॉप्टर से करें हवाई यात्रा

महाराज ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण योजना के तहत नए टर्मिनल परिसर के निरीक्षण के दौरान निर्माण के दौरान होने वाली कई खामियों पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को ठीक करने के निर्देश दिए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट की न्यू टर्मिनल भवन व उसके परिसर के निरीक्षण के दौरान साथ आए अधिकारियों को पर्यटन की दृष्टि से भी उसे और अधिक अपनी संस्कृति के अनुरूप संवारने करने को कहा है। 
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: एक अक्तूबर से शुरू होगी केदारनाथ के लिए हेली सेवा, रोजाना जारी होंगे 200 ई-पास
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यू टर्मिनल भवन परिसर में वैदिक मंत्रों के साथ गंगा, यमुना और सरयू जैसी पवित्र नदियों की स्तुति से संबंधित चित्रण किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परिसर में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र समेत ऋग्वेद व यजुर्वेद की रिचाओं को भी अंकित करना चाहिए। परिसर में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए गढ़वाली व अंग्रेजी में स्वागत संदेश भी अंकित होना चाहिए। नए परिसर में ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग एवं राफ्टिंग आदि के काउंटर लगाए जाएं। पर्यटन मंत्री ने एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग में चारधाम चित्रण में हुई त्रुटि के विषय में भी अधिकारियों को बताया। 

इस मौके पर सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर, एसडीएम डोईवाला मुक्ता मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश मेहता, एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा, संयुक्त निदेशक पर्यटन विवेक चौहान आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें