फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट परिसर के अंदर दिखा गुलदार, आधी रात दो गोवंश का किया शिकार, अथॉरिटी सतर्क

Wed, 27 Sep 2023 09:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

17 जुलाई को पहली बार एयरपोर्ट पर गुलदार दिखाई दिया था। उसके बाद अस्पताल परिसर के अंदर गुलदार दिखाई दिया और उसके बाद से लगातार एयरपोर्ट व अस्पताल के सटे इलाकों में गुलदार दिख रहा है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट परिसर में गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट परिसर के अंदर एक बार फिर गुलदार दिखने से एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और अन्य विभाग सतर्क हो गए हैं। गुलदार ने एयरपोर्ट चहारदीवारी के पास दो गोवंश को निवाला भी बनाया है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात एयरपोर्ट के अंदर गुलदार दिखने की सूचना सुबह एयरपोर्ट पर तैनात सभी विभागों को दी गई। तत्काल एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से वन विभाग को पिंजरा लगाए जाने के लिए पत्र लिखा है। पिछले कुछ हफ्तों से जौलीग्रांट अस्पताल, एयरपोर्ट और इनसे सटे इलाकों में लगातार गुलदार दिखने की सूचनाएं आ रही हैं।

देहरादून: होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, फोटो दिखाने के बाद तय होती थी रकम, एक गिरफ्तार
विज्ञापन


17 जुलाई को पहली बार एयरपोर्ट पर गुलदार दिखाई दिया था। उसके बाद अस्पताल परिसर के अंदर गुलदार दिखाई दिया और उसके बाद से लगातार एयरपोर्ट व अस्पताल के सटे इलाकों में स्थानीय लोगों द्वारा गुलदार दिखने की सूचनाएं वन विभाग को दी जा रही हैं।

विज्ञापन

थानों वन विभाग की टीम सूचना पर मौके पर आकर नियमित गश्त भी कर रही है। लेकिन फिलहाल गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका है। जिससे लोग रात में बाहर निकलने से बच रहे हैं। गुलदार भगाने को जौलीग्रांट में रात भर पटाखों की आवाजें गूंजती रहती हैं। उधर रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि टीम लगातार गश्त कर रही है। और जल्द ही एयरपोर्ट पर पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के अलावा कई दूसरे विभागों के कर्मचारी व अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी के लिए आवाजाही करते हैं। कई बार तड़के व रात में फ्लाइट की आवाजाही रहती है। ऐसे में गुलदार के एयरपोर्ट के अंदर होने से कभी भी खतरा पैदा हो सकता है। वन विभाग को पिंजरा लगाने के लिए लिखा गया है।
-प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक देहरादून।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें