फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से चीन में जाता है बड़ा हिस्सा, जल्द ही होगा एक और खुलासा

Wed, 09 Jun 2021 04:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसटीएफ के मुताबिक इस बात के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं कि यह धनराशि चीन भेजी गई है। जल्द ही कुछ और बड़ा खुलासा भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Cryptocurrency - फोटो : The Merkle Hash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठगी करने वाले विदेशी लोग क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से धन को हासिल करते हैं। विभिन्न एक्सचेंज के माध्यम से यह धन पहले क्रिप्टो करेंसी, फिर डॉलर और इसके बाद चीनी मुद्रा युआन व अन्य मुद्राओं में बदला जाता है।

विज्ञापन


साइबर ठगी: विदेशों में बैठे ठगों ने भारतीयों को लगाई 250 करोड़ रुपये की चपत, ऐसे बनाया शिकार

एसटीएफ के मुताबिक इस बात के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं कि यह धनराशि चीन भेजी गई है। जल्द ही कुछ और बड़ा खुलासा भी किया जा सकता है। एसटीएफ उत्तराखंड ने इस संबंध में केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया है। दरअसल, एप के माध्यम से जमा किया गया पैसा सीधे तौर पर विदेश में नहीं भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए कुछ भारतीय और कुछ विदेशी एक्सचेंज एप्लीकेशन का सहारा लिया जाता है। क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन में भी इन एप्लीकेशन का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह से यह ठग भी इन एक्सचेंज एप्लीकेशन के माध्यम से धनराशि को क्रिप्टो करेंसी में बदलते हैं। इसके बाद इन्हें डॉलर आदि करेंसीथ्क में बदला जाता है।

एसटीएफ के मुताबिक इस तरह के फ्रॉड से संबंधित 20 शिकायतें और मिली हैं। इन सभी शिकायतों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ इस मामले में जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा भी कर सकती है।

विज्ञापन

डीआईजी एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस पूरे खेल में भारतीयों का इस्तेमाल किया गया है। बैंक खाते, मोबाइल और कपंनियां भारतीयों के नाम पर हैं। यहां तक की मोबाइल एप्लीकेशन भी भारतीयों के नाम पर हैं, लेकिन धनराशि चीन में ट्रांसफर की गई है। इस बात के एसटीएफ के पास पुख्ता साक्ष्य हैं। 

बंगलूरू पुलिस भी कर रही एक मामले में जांच
सूत्रों के अनुसार बंगलूरू पुलिस भी इसी तरह के एक मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि वहां की पुलिस के पास भी बहुत बड़ी लीड है। इससे वह भी जल्द एक बड़ा खुलासा कर सकती है। इस मामले में एसटीएफ उत्तराखंड भी लगातार बंगलूरू पुलिस के साथ संपर्क में है। वहां की पुलिस की ने भी मंगलवार को हुए इस खुलासे के बाद जानकारियां जुटाई हैं। 

एक विदेशी नागरिक की हो चुकी है पहचान 
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार इस मामले से जुड़े एक विदेशी नागरिक की पहचान भी हो चुकी है। हालांकि, वह नागरिक भारत में रहता है या फिर कहीं और इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। 

आरोपी के पास से बरामदगी 
19 लैपटॉप
592 सिम कार्ड
05 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के
04 एटीएम कार्ड
01 पासपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें