फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मुंबई से फरार निवेश सलाहकार ऋषिकेश से गिरफ्तार, 380 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 28 Mar 2024 10:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun News: अंबर दलाल पर काफी लोगों के करीब 380 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से अभिनेता, फैशन डिजाइनर सहित कई लोगों की रकम निवेश कराने के बाद फरार चल रहा था।
विज्ञापन
निवेश सलाहकार अंबर दलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों की धोखाधड़ी में मुंबई से फरार हुए निवेश सलाहकार अंबर दलाल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा टीम ने ऋषिकेश के पास मुनिकीरेती से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास लोग 15 साल से अधिक समय से निवेश कर रहे थे।

विज्ञापन


अंबर दलाल पर काफी लोगों के करीब 380 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से अभिनेता, फैशन डिजाइनर सहित कई लोगों की रकम निवेश कराने के बाद फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश करने के बाद दो अप्रैल तक कस्टडी रिमांड पर लिया है।

Dehradun: जमीन के सौदे के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 7.32 करोड़ की ठगी, 16 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक कंपनी के निदेशक अंबर दलाल के खिलाफ जुहू के एक फैशन डिजाइनर ने भी शिकायत की थी। इसके बाद से ही ये लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदलने लगा।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने दून पुलिस से बात की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने बात की थी। आरोपी का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें