फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेचने की फिराक में थे 'नशा', कार के अंदर देख पुलिसकर्मी हैरान

Sat, 30 Mar 2024 11:37 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

कारचालक कार दूर ही रोककर पीछे मुड़ने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने घेरकर कार को रोका और उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने तीन नशा तस्करों को प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 800 कैप्सूल और गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपियों की कार से 95 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बॉर्डर चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसमें एक कार को रुकने का इशारा किया गया तो कारचालक कार दूर ही रोककर पीछे मुड़ने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने घेरकर कार को रोका और उसकी तलाशी ली। कार में तीन युवक बैठे थे। इनके पास से 384 प्रतिबंधित कैप्सूल और 390 गोलियां बरामद हुईं। एक आरोपी के पास से 95 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। इनकी कार सीज कर दी गई है।

Murder: बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अकरम अली निवासी आर्केडिया ग्रांट बनियावाला, गोरखपुर, पटेलनगर, आमिर खान निवासी मरकाम ग्रांट तेलीवाला, डोईवाला और शौकीन निवासी आर्केडिया ग्रांट बनियावाला गोरखपुर देहरादून बताए। आरोपी कैप्सूल सहारनपुर के छुटमलपुर से खरीदकर लाए थे। इन्हें वे देहरादून में शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेचने की फिराक में थे। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें