फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: दूसरे दिन भी नहीं चलीं लाहौरी एक्सप्रेस सहित 48 ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 22 Aug 2021 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एक दिन पहले भी रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों द्वारा फिरोजपुर रेल मंडल के जालंधर-चिहेरू स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक बाधित किए जाने के कारण रेलवे बोर्ड ने देहरादून-अमृतसर लाहौरी सहित विभिन्न स्थानों से संचालित 48 ट्रेनों का संचालन दूसरे दिन भी रद्द कर दिया।

विज्ञापन


इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को हुई जो रक्षाबंधन मनाने के लिए पंजाब और चंडीगढ़ से देहरादून आए थे। लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त होने से चंडीगढ़ समेत पंजाब के विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परिवहन निगम की बसों से सफर करना पड़ा। 

रक्षाबंधन 2021: बहनों ने भाई की कलाई में बांधी प्यार की राखी, बस स्टेशन पर लगी भारी भीड़, तस्वीरें
विज्ञापन


एक दिन पहले भी रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया था। यात्रियों को उम्मीद थी कि रविवार को ट्रेन का संचालन किया जाएगा लेकिन किसानों के आंदोलन जारी रहने के चलते रेलवे बोर्ड ने रविवार को भी लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया। 

लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को होगा या नहीं, इस बारे में भी स्थानीय अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर का कहना है कि किसानों के आंदोलन समाप्त किए जाने के बाद स्थितियां सामान्य होती है तो रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से लाहौरी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उसी के अनुसार ट्रेन का संचालन किया जाएगा। फिलहाल सोमवार को ट्रेन का संचालन होगा या नहीं इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं जारी किया गया।

विज्ञापन

बसों में मारामारी, रोडवेज की 40 लाख की कमाई

रक्षाबंधन पर हरिद्वार बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। त्योहार पर घर जाने के लिए बसों में मारामारी रही। बसों में चढ़ने के लिए यात्री धक्कामुक्की करते नजर आए। भीड़ का आलम यह रहा कि बस आते ही लोग उसके पीछे दौड़े और खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए। रोडवेज ने बेड़े की सभी बसें रूटों पर उतार दीं, इसके बावजूद यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्योहार पर बहनों ने निशुल्क यात्रा की। 

दो दिनों में रोडवेज को 40 लाख रुपये की आय रक्षाबंधन पर्व से हुई है। इसके साथ ही कितनी महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का लाभ लिया इसकी सूचना भी तैयार की जा रही है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा शनिवार से ही शुरू हो गई थी।

शनिवार को बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। वहीं रविवार को भी दोपहर तक भीड़ रही। बसों में चढ़ने के लिए मारामारी रही। एआरएम प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए बेड़े की सभी बसें ऑनरोड उतारी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें