जांच में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में शामिल पांच बदमाशों और अन्य दो बदमाशों का भी इस घटना में शामिल होना पाया गया। जिसमें वीरेंद्र सिंह निवासी छतरपुर थाना मैदान गढ़ी दिल्ली, हैदर अली निवासी ग्राम महमूद नसी थाना चांदपुर, बिजनौर उत्तर प्रदेश, मोहम्मद अदनान कुरैशी निवासी पान मंडी सदर बाजार दिल्ली, मुजीबुर्र रहमान निवासी आजाद कालोनी देहरादून और फुरकान निवासी अलावलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दोनों आरोपियों मान सिंह उर्फ मन्नू पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी नई सीलमपुर दिल्ली और इलियास पुत्र मेनुद्दीन निवासी सुंदर नगरी थाना नंद नगरी दिल्ली की गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस दबिश दे रही थी। इस बीच दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मानसिंह को 14 और इलियास को 15 नवंबर को नंदनगरी दिल्ली से घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वसंत विहार थानाध्यक्ष ने दिल्ली जाकर दोनों बदमाशों से गहन पूछताछ की। जिसमें दोनों बदमाशों ने सभी सात साथियों के साथ मिलकर आरआई के घर डकैती डालने की बात स्वीकार की। मन्नू के खिलाफ दिल्ली में लूट व अन्य जुर्म में 29 और इलियास के विरुद्ध 14 मुकदमे दर्ज हैं।