ये अधिकारी किए एसआईटी में शामिल
- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, एसआईटी प्रभारी
- अनिल जोशी, क्षेत्राधिकारी सदर
- रीना राठौर, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर
- कमल कुमार, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर
- शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी नगर
- महिला उपनिरीक्षक ज्योति कन्याल, थाना पटेलनगर
- महिला उपनिरीक्षक विनीता चौहान, थाना कैंट
- आशीष कुमार, प्रभारी फील्ड यूनिट
जेल भेजे गए किशोरी से दुष्कर्म के पांचों आरोपी
आईएसबीटी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आईएसबीटी पर मुरादाबाद की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि यह घटना 12 अगस्त की रात की है। घटना के बाद पहले राजकीय बालिका निकेतन की काउंसलिंग हुई, इसमें खुलासा होने पर शनिवार को मुकदमा किया गया।
बस की पूरी हुई फोरेंसिक जांच, रिपोर्ट का इंतजार
आईएसबीटी में किशोरी से जिस बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया, पुलिस ने उस बस को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। रविवार को दिनभर फोरेंसिक टीम ने बस की जांच की। पुलिस को अब इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है।