एआई करेगा पहचान
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला कहते हैं कि इन कैमरों से फोटो हमारे यहां सर्वर पर पहुंचेगी। एआई तकनीक से वन्यजीव की पहचान कर फोटो खींचकर तत्काल अलर्ट भेजेगा। ऐसे में हमें वन्यजीव के आबादी वाले इलाके की तरफ मूवमेंट की जल्द सूचना मिलेगी। अलर्ट आने के बाद तत्काल ग्रामीणों और वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट किया जा सकेगा। इससे घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। बताया, कार्बेट टाइगर में दो जगहों पर एआई से कार्य शुरू किया गया है। कहा, अगर यह प्रयोग सफल रहा तो उसे दूसरे संवेदनशील स्थानों पर आजमाया जाएगा।
पिछले साल वन्यजीवों के हमले में 66 लोगों की हुई थी मौत
वन्यजीवों के हमले में हर साल कई लोगों की मौत होने और घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वर्ष 2022 वन्यजीवों के हमले में 82 लोगों की मौत हुई और 325 लोग घायल हुए। 2023 में 66 लोगों की मौत हुई और 325 लोग घायल हुए। इस वर्ष जुलाई तक वन्यजीवों के हमले में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 148 भी घायल हुए हैं।