ई-बस के लिए एक रूट आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट का तय किया गया है। इस बस का न्यूनतम किराया 100 रुपये रखा गया है। इस रूट में आईएसबीटी से कारगीचौक, विधानसभा, जोगीवाला, मोहकमपुर, डोईवाला, हवाई अड्डा के हिसाब से किराया तय किया गया है। आईएसबीटी से डोईवाला और हवाई अड्डे का किराया 200 रुपये है।
इसके बीच कहीं भी जाएंगे तो कम से कम 100 रुपये किराया देना होगा। परिवहन विभाग का कहना है कि चूंकि यह बस सेवा विशेषतौर पर हवाई अड्डे आने-जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू की जा रही है। बस लक्जरी है और इसमें एसी की सुविधा भी है।
इसलिए यह किराया रखा गया है। मसलन, अगर कोई आईएसबीटी से बस में चढ़कर कारगी चौक पर उतर जाएगा तो 100 रुपये देने होंगे। अगर कोई यात्री कारगी चौक से बस पकड़कर विधानसभा तक जाएगा तो भी 100 रुपये देना ही होगा।
प्रति किलोमीटर के हिसाब से यह होगा ई-बसों का किराया
0-4 किमी - 10 रुपये
04-07 किमी- 15 रुपये
07-10 किमी- 20 रुपये
10-13 किमी- 25 रुपये
13-17 किमी- 30 रुपये
17-21 किमी- 35 रुपये
21-25 किमी- 40 रुपये
25-30 किमी- 45 रुपये
30-35 किमी-50 रुपये
35 किमी से अधिक-55 रुपये
नोट : किराए की अंतिम दरों में संशोधन भी संभव है।
0-2 किमी-7 रुपये
02-6 किमी- 10 रुपये
6-10 किमी-15 रुपये
10-14 किमी-20 रुपये
14-19 किमी-25 रुपये
19-24किमी-30 रुपये
25-29किमी-35 रुपये
29 किमी से ऊपर-40 रुपये
रूट - आईएसबीटी-रेलवे स्टेशन-घंटाघर-जाखन-राजपुर
आईएसबीटी से राजपुर - 30 रुपये
आईएसबीटी से घंटाघर- 15 रुपये
घंटाघर से राजपुर - 20 रुपये
रूट - आईएसबीटी-रेलवे स्टेशन-घंटाघर-आईटी पार्क-सहस्त्रधारा
आईएसबीटी से सहस्त्रधारा - 40 रुपये
घंटाघर से सहस्त्रधारा - 30 रुपये
रूट- सेलाकुईं-सुद्धोवाला-प्रेमनगर-घंटाघर रायपुर
सेलाकुईं से रायपुर - 50 रुपये
घंटाघर से रायपुर - 20 रुपये
सेलाकुईं से घंटाघर - 40 रुपये
रूट- आईएसबीटी-घंटाघर-सेलाकुईं
आईएसबीटी से घंटाघर - 15 रुपये
घंटाघर से सेलाकुईं- 40 रुपये
रूट- आईएसबीटी-घंटाघर-रायपुर
आईएसबीटी से घंटाघर - 15 रुपये
घंटाघर से रायपुर - 20 रुपये