फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एक साल से फरार आरोपी नोएडा से गिरफ्तार, इन्वेस्ट करने के नाम पर की थी लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 31 Dec 2023 04:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

बीते वर्ष उत्तम सिंह पवार निवासी भानियावाला ने इस मामले में तहरीर दी थी। बताया था कि मोहित अग्रवाल पुत्र स्व. सीताराम निवासी गाजियाबाद द्वारा उनको शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर 50 लाख रुपये लिए थे। बाद में उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में इन्वेस्ट कराने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में  फरार चल रहे दस हजार के ईनामी आरोपी को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी एक साल से फरार था। वह आमजन के साथ शेयर बाजार व विभिन्न प्रकार से पैसा कमाने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी कर उनकी गाढ़ी कमाई को हड़प लेता था। 

विज्ञापन

बीते वर्ष उत्तम सिंह पवार निवासी भानियावाला ने इस मामले में तहरीर दी थी। बताया था कि मोहित अग्रवाल पुत्र स्व. सीताराम निवासी गाजियाबाद द्वारा उनको शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर 50 लाख रुपये लिए थे। बाद में उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।

New Year 2024: पुलिस के पहरे में होगा नए साल का जश्न, देहरादून को छह जोन और ग्यारह सेक्टर में बांटा
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में थी। शनिवार को रानीपोखरी पुलिस ने उसके नए ऑफिस बी-108 सेक्टर 63 नोएडा (उप्र) से गिरफ्तार किया कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें