युवक की मौत से छाया मातम
जौनसार बाबर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही बूढ़ी दिवाली की शाम नागथात क्षेत्र में हुए हादसे में युवक की मौत से मातम छा गया। बुधवार की शाम क्षेत्र त्योहार के जश्न में डूबा हुआ था। जश्न में डूबे लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। जैसे ही पता चला कि बिसोई निवासी सचिन की मृत्यु हो गई है, गांव में चीख पुकार मच गई। मृतक सचिन चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक खेतीबाड़ी करता था। वह कर्मठ तथा मिलनसार स्वभाव का था।