फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: दीपक बाली को मिली उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की कमान, मोहनिया ने की घोषणा, जल्द होगा संगठन का विस्तार

Fri, 29 Apr 2022 11:16 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।

सार

काशीपुर के दीपक बाली को आम आदमी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जल्द ही पार्टी संगठन का विस्तार करेगी। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर के दीपक बाली को आम आदमी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने इसकी घोषणा की है। जल्द ही पार्टी संगठन का विस्तार करेगी। धर्मपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि जिस तरीके से पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा। उससे जाहिर है कि जनता ने पार्टी को अपार स्नेह दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को चुनाव में हारने का गम नहीं है और पार्टी प्रदेश में जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी।

विज्ञापन


आप के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे और जल्द ही पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार करेंगे। बाली ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में नगर निगम और नगर पालिका के सभी चुनावों में पूरी ताकत के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। चंपावत उपचुनाव के लिए पार्टी आपसी चर्चा के बाद चुनाव लड़ने पर जल्द विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें