मंगलवार को उत्तराखंड में बारिश राहत के साथ आफत भी बनकर बरसी। नंदप्रयाग के गांव मुन्याली में छानी के ऊपर पत्थर और मलवा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया।
हादसे में मरने वाले व्यक्ति का नाम बलवंत लाल है। बलवंत कई दिनों से छाली में रह रहा था। लेकिन मंगलवार को बारिश से छाली पर मलवा गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं पुष्कर लाल को हल्की चोटें आई है । कोतवाली चमोली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनो घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भिजवाया है । पुष्कर लाल को रात 9.48 पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नंदप्रयाग और गोपेश्वर में अभी भी भारी बारिश जारी है।