फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार में आए बदमाशों ने मचाया कोहराम, युवक को चाकूओं से गोद-गोद कर उतारा मौत के घाट

Wed, 06 Jun 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार की शाम दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तो़ड़ प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। लहुलुहान हालत में युवक को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम वारदात से दहशत का माहौल है। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरे हमलावर की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार लक्सर कस्बे के शिवपुरी मोहल्ला निवासी शिवकुमार भटनागर ने कई वर्ष पहले अपना मकान बेच दिया था और एक किराए के मकान में परिवार सहित रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार को शाम लगभग छह बजे शिवकुमार भटनागर का बेटा संजू (23) कस्बे के साईं बाबा मंदिर के निकट भीड़ भरी जगह पर एक ठेली से खड़ा आम खरीद रहा था। 

Trending Videos
विज्ञापन

murder
बताया जाता है कि तभी दो युवक संजू के पास पहुंचे गए और उन्होंने बेल्ट से संजू की पिटाई शुरू कर दी। अपने ऊपर हमला होते देख संजू ने भी उनसे अपने आप को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच पिटाई कर रहे युवकों ने पास में ही खड़ी एक फल की ठेली से चाकू उठाया और संजू पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लगभग छह बजे भीड़ भाड़ बाजार हुई घटना से बाजार में सनसनी फैल गई।आसपास के दुकानदारों और लोगों में भगदड़ भी मची। इसी बीच वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर हवा में चाकू लहराते हुए फरार हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। संजू लहुलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा। 

राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में मामला पुरानी रंजिश का निकल रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें