फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं तुमसे नफरत करती हूं... कहा तो चाकू से गोद डाला

Sat, 09 May 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफा प्रेम में सिरफिरे युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई। उसके शरीर पर 14 टांके आए हैं। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवती को घायल कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बीते रोज फोन पर युवती से शादी की बात कही थी, जिस पर युवती ने ‘मैं तुमसे नफरत करती हूं’ की बात कही थी। उसकी इस बात से आरोपी आगबबूला हो गया और उसने वारदात को अंजाम दिया।

घटना देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की है। दीपा (20) पुत्री राजेंद्र सिंह परिवार के साथ लाइन जीवनगढ़ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में रहती है। वह लोगों के घरों में काम करती है। शुक्रवार शाम को वह अपना कामकाज निपटा कर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया के समीप तेलपुरा रोड पर एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पहले कि युवती कुछ समझ पाती, आरोपी युवक ने युवती की पीठ, कमर, हाथ, पेट में चाकू से पांच वार कर दिए।

लहूलुहान सड़क पर गिरी तो दौड़े लोग

लहूलुहान युवती सड़क पर गिर गई। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने भाग रहे आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी पहचान सोनू (30) पुत्र मदन सिंह निवासी तेलपुर कोतवाली विकासनगर के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से झिंझाना शामली यूपी का रहने वाला है। वह कई सालों से यहां किराये पर रह रहा है। लहूलुहान हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

आरोपी के कारण छोड़नी पड़ी पढ़ाई
आरोपी युवक युवती को पहले भी परेशान करता था। आरोपी युवक के कारण ही युवती को बीच में पढ़ाई छोड़नी पड़ी। जब आरोपी युवक नहीं सुधरा तो युवती के परिजनों ने उसे दिल्ली भेज दिया। जहां वह किसी परिचित के यहां काम करती थी। दो दिन पहले ही युवती घर लौटी थी।
विज्ञापन

आरोपी के भाई ने युवती को बचाया

आरोपी सोनू जब युवती पर चाकू से वार कर रहा था, इसी बीच उसका भाई सतीश वहां पहुंच गया। उसने किसी तरह सोनू को पीछे खींचा। सोनू के सिर पर खून सवार था। सोनू युवती को जान से मारने पर आमादा था। उसने चाकू से युवती पर पांच वार किए। एक वार कमर की साइड पर भी किया।

नाजुक हालत में ले गए जौली ग्रांट
सिरेफिरे युवक के हमले से घायल दीपा को देर रात दून अस्पताल से परिजन जौलीग्रांट ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर के टमटा ने घायल युवती को देखने के हायर सेंटर रेफर कर दिया था। युवती के शरीर पर चाकू के तीन घाव बताए गए हैं। इनमें से दो गहरे निशान पीठ पर हैं। बेहोशी की हालत में होने के कारण युवती कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक विकासनगर स्थित सीमेंट की दुकान में मजदूरी करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें