फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के अफसर पर रेप का आरोप, भीड़ ने जलाया होटल

Sat, 09 May 2015 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान के कुर्दिश शहर में एक होटल की महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर लोगों ने होटल को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का दावा है कि महिला ने होटल के चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी क्योंकि एक ईरानी सेना का एक अफसर उसके साथ रेप करने का प्रयास कर रहा था।

इस मामले ने प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष को बढ़ा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया।
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चल रहा है अभियान

कूदने वाली महिला का नाम फरिनाज खोसरवानी बताया जा रहा है।

इस मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर #JusticeForFarinaz  नाम से अभियान चलाया जा रहा है और प्रदर्शनकारियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों की फोटो शेयर की जा रही है।

मुहाबत शहर के मेयर जाफर कटानी ने लोगों से अपील की है कि लोगों को जांच पूरी हो जाने का इंतजार करना चाहिए। फरिजाना के परिवारीजन जांच के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें