फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरा पति ही मुझसे कराता था देह व्यापार’

Sat, 27 Jun 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
दून के चकराता तहसील क्षेत्र निवासी एक विवाहित महिला ने ससुराल पक्ष पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने अपने मामा पक्ष और मां पर भी उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
तहरीर में महिला ने कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद मां ने दूसरा विवाह कर लिया। जबकि मां ने तीन साल पहले नाबालिग होने के बाद भी उसका विवाह गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति से कर दिया।

ससुराल में उसने एक पुत्री को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति उससे देह व्यापार कराता था। पति के चंगुल से छूटकर वह पांच जून को किसी तरह अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ मायके आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मामा और मां करते थे मारपीट

विवाहिता ने बताया कि मायके आने पर उसके मामा और परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बिना जानकारी दिए मायके आने पर नाराजगी जताई और ससुराल न जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने आरोप लगाया कि सुसराल पक्ष ने उसे डरा धमकाकर निकाल दिया। तब से वह अपनी एक सहेली के यहां रह रही है। महिला का आरोप है कि ससुराल जाने पर उसके परिजन उसे कहीं और बेच देंगे।

नायब तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि मामला गंभीर है। इस संबंध में राजस्व उपनिरीक्षक को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें