फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा को अगवा कर बेचा, जबरन देह मंडी में धकेला

Tue, 20 Jan 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक विधवा को कुछ लोगों ने बहेड़ी निवासी महिला को 50 हजार रुपए में बेच दिया। इस महिला ने विधवा को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में दस आरोपियों के खिलाफ महिला को अगवा करने, धमकी देने, दुराचार और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला को गंभीर संक्रामक बीमारी भी है।

एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि दामाद की मौत के बाद उसकी विधवा बेटी उनके साथ रहते हुए एक ब्यूटी पार्लर में काम रही थी।

13 जनवरी को खेड़ा कॉलोनी में किराए पर रहने वाली निशा पत्नी आबिद, इस्लाम, आबिद और चमन उनकी बेटी को नौकरी दिलाने की बात कहते हुए अपने साथ ले गए।

पीड़िता को पचास हजार में एक मह‌िला को बेचा

पीड़िता के पिता ने कहा क‌ि जब दो-तीन दिन तक बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने आरोपियों से फोन पर पूछताछ की। लेकिन टालमटोल करते हुए आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इस पर उन्होंने चारों के खिलाफ उनकी बेटी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विधवा को बरामद कर एक आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया।

विधवा ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने उसे चमन की मां संतोष भारती निवासी जिला बरेली थाना बहेड़ी को 50 हजार रुपए में बेच दिया। खरीदने के बाद विधवा को देह की मंडी में धकेल दिया गया।
विज्ञापन

खरीदने के बाद महिला से हुआ सामूहिक दुष्कर्म

विधवा ने बताया क‌ि संतोष भारती ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। मझोला में कुलदीप, रानी, रानी की मां से उसे मिलवाया गया। विधवा ने कहा क‌ि वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

सोमवार को उक्त तीनों चमन के साथ विधवा को लेकर संतोष के पास आ रहे थे तभी पुलिस ने विधवा को बरामद कर चमन को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुलदीप, रानी और रानी की मां फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 10 के खिलाफ धारा 365, 506, 376 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें