फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः उत्तराखंड रोडवेज बस ड्राइवर ने युवती से की छेड़छाड़

Fri, 04 Sep 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के काठगोदाम डिपो की बस से जा रही युवती ने जयपुर में पहुंचकर चालक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


चालक ने माफी मांगकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही एमडी बीके संत ने चालक को निलंबित कर दिया। एमडी का कहना है कि विभाग में इस प्रकार का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चालक कुलदीप सिंह (पव्वा) काठगोदाम डिपो की बस (यूए07पीए1027) को लेकर जयपुर जा रहा था। बस में रामपुर से एक युवती सवार हुई। चालक ने उसे अपनी सोने वाली सीट पर बैठाया। जयपुर पहुंचने पर लड़की ने चालक के खिलाफ सिंधी कैंप थाने में शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सोते समय चालक ने उसके साथ छेड़खानी की है। इसके बाद पुलिस ने बस के परिचालक रेहान, कुलदीप और दूसरे चालक नरेंद्र शर्मा को भी थाने में बुलाया। हाथ जोड़कर चालक कुलदीप ने माफी मांगी। इसके बाद चालक और परिचालक बस लेकर हल्द्वानी लौट आए।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटना

विभाग के अधिकारियों तक जानकारी पहुंची। इस मामले में एमडी बीके संत का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद चालक को निलंबित कर दिया गया है।

बताया कि चालक यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करें, इसके लिए ट्रेनिंग कैंप चलाया जाएगा। देहरादून और ऊधमसिंह नगर में 20 दिन का कैंप लगाकर चालक और परिचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चालक की लापरवाही के चलते पिथौरागढ़ और लुधियाना जाने वाली बसों में भी छेड़खानी की घटनाएं हुई हैं। कुछ माह पूर्व देहरादून जाने वाली बस में एक लड़की के साथ अराजक तत्वों ने छेड़खानी की थी, लेकिन चालक ने थाने के सामने गाड़ी नहीं रोकी।

इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान यह मुकदमा काशीपुर थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। अभी इस मामले में आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें