फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने महिला को पाउडर दिखाया और गायब हो गए लाखों के गहने, अब पीट रही माथा

Fri, 18 Aug 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवक घर में आए और मह‌िला को एक पाउडर द‌िखाया। इसके बाद मह‌िला को न जाने क्या हुआ क‌ि उसने सारे गहने दे द‌िए। इसके बाद जब ठगी का पता चला तो मह‌िला के होश उड़ गए।
विज्ञापन

एमईएस से रिटायर्ड अधिकारी के घर में जेवर चमकाने के बहाने घुसे ठग सोने के जेवरात लेकर फुर्र हो गए। परिवार को अपने साथ हुई ठगी का पता ठगों के जाने के बाद लगा। पुलिस केस दर्ज कर हुलियों के आधार पर ठगों की तलाश में जुट गई है। 

धारा पुलिस चौकी क्षेत्र के पथरिया पीर निवासी और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) से रिटायर्ड मनमोहन लाल के घर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवक पीतांबर पाउडर का प्रचार करने के बहाने घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढक्कन खोलते ही उड़ गए होश

पाउडर के गुण बताते हुए उन्होंने पहले बर्तन साफ किए। फिर मनमोहन लाल की पत्नी से पायल साफ कराने को कहा। ठगों ने पायल चमका दिया तो परिवार का भरोसा बढ़ गया।

इसके बाद सोने का मंगल सूत्र आदि जेवरात भी चमकाने को थमा दिए। चमकाने के बहाने ठगों ने जेवरात कटोरे में डाल दिए और बड़ी सफाई से जेवरात निकाल लिए। इसकी भनक परिवार के लोगों को नहीं लग पाई।

ठगों ने कटोरे का ढक्कन बंद कर उसे कुछ देर गैस पर रखने को कहा। ठंडा होने पर कटोरे से जेवरात निकालने की बात कहकर ठग मोटरसाइकिल से फरार हो गए। गैस पर गर्म करने के बाद कटोरा खोला गया तो उसमें मंगल सूत्र आदि न मिलने पर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

कोतवाली के एसएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद हुलियों के आधार पर ठगों का पता लगाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें