तीन युवाओं ने पढ़ाने के नाम पर एक युवती से तीन साल तक शारीरिक संबन्ध बनाए। तीनों युवती को बार-बार ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद जब मामला खुला तो छात्र-छात्राओं ने कोतवाली और जिला अस्पताल का घेराव किया।
उन्होंने तीनों आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। दो दिन पूर्व छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली किशोरी ने पुलिस में बयान दर्ज कराने के बाद घर जाकर परिवार वालों को उसके साथ यौन शोषण की बात बताई।
मंगलवार को पीड़ित किशोरी के परिचित चंद्रकिशोर बोहरा ने डीएम डॉ. अहमद इकबाल से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम को किशोरी के बयान लेने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल पहुंचीं एसडीएम ने 164 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज किए और डॉक्टरों को किशोरी का मेडिकल परीक्षण करने का निर्देश दिया।