फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के मंगेतर को दी ऐसी धमकी, टूट गया रिश्ता

Fri, 16 Jan 2015 04:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने प्रेमिका का रिश्ता कहीं और होने पर उसके मंगेतर को फोन पर धमकी दी, जिससे युवती का रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन


घटना के बाद युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। साथ ही कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

गांव का ही है प्रेमी युवक
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का काफी समय से गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि परिजनों ने युवती का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। कुछ दिनों बाद युवती की शादी भी होने वाली थी।
विज्ञापन


यह बात जब उसके प्रेमी युवक को पता चली तो उसने प्रेमिका के मंगेतर को फोन कर शादी करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मंगेतर पक्ष ने इसके बाद रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक हिरासत में
बृहस्पतिवार को युवती पक्ष को रिश्ता टूटने और आरोपी युवक द्वारा धमकी दिए जाने की जानकारी मिली तो काफी संख्या में ग्रामीणों को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे।

उन्होंने कोतवाली का घेराव कर कार्रवाई की गुहार लगाई। परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें