वह उससे एक समारोह में मिली, दोनों में प्यार में हो गया फिर उसने शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाए। जब लड़की ने दबाव डाला तो उसने मंदिर में शादी कर ली पर उसे अपने साथ रखने से टालता रहा। यही नहीं इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई।
कोर्ट से दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपी भेलकर्मी रजनीश कुमार पुत्र महेंद्र निवासी आर कलस्टर-128 शिवालिक नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक भेल में काम करता है।
युवती की ओर से की गई शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी एवं उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।