फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूटा ज्वैलर्स शोरूम

Fri, 13 May 2016 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की

सार

  • मां-बाप व भाई-बहन गिरफ्तार
  • मेन बाजार में सब्जी मंडी चौक पर शाह ज्वैलर्स की घटना
  • नौकर पर तमंचे की बट से हमला कर बाइक छोड़ भागे थे नकाबपोश
विज्ञापन
शोरूम में लूट के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की शहर के मेन बाजार में एक ज्वैलर्स शोरूम में सहारनपुर के एक परिवार ने दिनदहाड़े लूट की। मां बेटी ने ग्राहक बनकर जेवर बाहर निकलवाए और नकाबपोश बाप बेटे ने तमंचे के बल पर उन्हें लूट लिया। विरोध करने पर शोरूम में काम करने वाले नौकर पर तमंचे की बट से हमला कर बाप बेटे फरार हो गए।
विज्ञापन


मां-बेटी से सख्ती से पूछताछ करने पर एक ही परिवार के चार लोगों के लूट में शामिल होने की बात सामने आने तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बाप बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया।

मेन बाजार में सब्जी मंडी चौक पर हाजी सईद अहमद का शाह ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे शोरूम पर उनका बेटा अरशद और नौकर अन्नू मौजूद था। इसी बीच बुरके में दो महिलाएं शोरूम पर पहुंचीं और जेवर के डिजाइन दिखाने को कहा।
विज्ञापन
Trending Videos

मां-बेटी देख रही थीं जेवर, तमंचा लेकर घुसे बाप-बेटे

लूट के बाद शोरूम के बाहर भीड़ जमा हो गई। - फोटो : AmarUjala
डिजाइन पसंद करने के दौरान एक महिला फोन करने लगी। कुछ ही देर में हेलमेट पहने दो नकाबपोश शोरूम में पहुंचे और तमंचा दिखाकर जेवर समेटने लगे। अचानक लूट से हरकत में आए अरशद व अन्नू निहत्थे ही उनसे भिड़ गए और हाथापाई होने लगी। इस पर दोनों महिलाओं ने धक्कामुक्की करते हुए उन्हें छुड़ा लिया।

एक नकाबपोश ने अन्नू के सिर में तमंचे की बट से हमला कर दिया और दो जोड़ी पायल व दो जोड़ी पचांगले उठाकर बाहर भागे।

गेट खुलने पर शोर सुनकर आसपास के लोग भी उनके पीछे दौड़े। चारों तरफ से घिरने पर दोनों नकाबपोश बिना नंबर वाली बाइक छोड़ भागे।
विज्ञापन

मौके पर ही पकड़ी गई महिलाएं

बदमाशों को रोकने में घायल हुआ दुकानदार - फोटो : AmarUjala
महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया। देर शाम तक चली पूछताछ में सामने आया कि लूट को सहारनपुर मटके वाली गली निवासी परिवार ने अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने देर रात बाप बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुख्ता सूत्रों के मुताबिक नदीम की पत्नी फरहाना और बेटी साबिया ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंची थी। इसके बाद नदीम व उसके बेटे अनस ने जेवर लूट लिए थे। वहीं सीओ स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं, बहुत जल्द पूरी घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें