चार महीने पहले काशीपुर के पैगा स्थित इलाहाबाद बैंक में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
घटना में शामिल मुख्य आरोपी पाडली थाना आदमपुर जिला अमरोहा (यूपी) निवासी सत्यपाल सैनी पुत्र चरन सिंह को गिरफ्तार किया है।
ये हैं अभी तक फरार
जबकि डकैती में शामिल पांच अन्य बदमाश पाडली आदमपुर जिला अमरोहा निवासी मनोज सैनी पुत्र गजराम सैनी, विनीत मिश्रा पुत्र राम हरि मिश्रा निवासी गणेशपुर थाना गंज डुडवारा कासगंज, दिनेश ठाकुर उर्फ लगंडा पुत्र मंगल सिंह, विरेंद्र उर्फ बीपी सिंह पुत्र श्रीपाल, राजू पुत्र मोहन मोहन निवासीगण ग्राम दानगढ़ थाना डिबाई, बुलंदशहर फरार हैं।
पकड़े गए आरोपी से लूटे गए रुपए में से 460 रुपए बरामद किए गए हैं, जबकि लूटे गए रुपयों से खरीदे गया ट्रैक्टर बरामद किया है। पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा भी कब्जे में लिया है।