फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने भाभी से, बड़े ने साली से किया रेप

Sun, 19 Oct 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी महिला ने अपने दामाद और उसके भाई के खिलाफ अपनी बेटियों से रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि दामाद के भाई ने उसकी बड़ी पुत्री यानी अपनी भाभी के साथ दुराचार किया, जबकि उसके दामाद ने उसकी सात साल की पुत्री के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


घटना करीब चार माह पुरानी बताई गई है। महिला के अनुसार, अब आरोपी फोन पर धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली निवासी महिला की पुत्री का विवाह करीब दो साल पूर्व झबीरन थाना देवबंद जिला सहारनपुर निवासी युवक से हुआ था। युवक काफी समय से रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में किराये का मकान लेकर रह रहा था।
विज्ञापन

बेटी से उसके देवर ने ही कर द‌िया रेप

महिला शनिवार को गंगनहर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री के साथ उसके देवर ने करीब चार माह पूर्व दुराचार किया था। उस दौरान उसकी छोटी पुत्री उम्र करीब सात साल भी अपनी बहन के पास गई थी।

आरोप लगाया कि उसकी छोटी पुत्री के साथ दामाद ने दुराचार कर डाला। जब उसकी बड़ी पुत्री ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने फोन कर मां को जानकारी दी जिसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए।

महिला ने बताया कि इस बाबत पूर्व में भी पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने शनिवार को दोबारा से गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें