परिवार ने जिस लाडले को पढ़ा-लिखा कर विदेश भेजने के सपने संजोए थे, लेकिन सड़क हादसे ने उन सपनों को चकनाचूर कर दिया। सतवारी थाना के अंतर्गत शनिवार दोपहर को चट्ठा रोड, रीन पैलेस के नजदीक एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को बुरी तरह से कुचल दिया।
इस दर्दनाक हादसे में अजीत नगर, सतवारी निवासी नवदीप सिंह (24) की घटना घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नवदीप के पास से मिले बैग में से स्टेट सब्जेक्ट, प्रमाणपत्र और पास पोर्ट बनवाने के लिए आवेदन फार्म से मालूम हुआ है कि वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस ने ट्रक सीज करके उसके चालक गोविंदपुरा चट्ठा निवासी बेअंत सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।