फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में दुष्कर्म कर थमाए 10 रुपए

Tue, 19 Aug 2014 08:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव के जंगल में एक मासूम छात्र से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम के पिता ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है।

गांव के ही कक्षा दो में पढ़ने वाले दस वर्षीय बालक के घर पड़ोस का युवक मेहरबान पुत्र असगर पहुंचा। युवक ने बालक के पिता को उसे घरेलू सिलेण्डर लाने में मदद के लिए अपने साथ ले जाने की बात कही।
Trending Videos
विज्ञापन

किसी को न बताने के लिए दस रुपए दिए

पिता ने बेटे को युवक के साथ भेज दिया। गैस गोदाम से सिलेण्डर लेकर लौटते समय युवक ने जंगल में लेकर जाकर बालक के साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं किसी को न बताने पर दस रुपए का नोट भी थमा दिया। डरे सहमे बालक ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। परिजन उसे लेकर तुरन्त थाने पहुंच गए।

थानाध्यक्ष राकेश गुसांई ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी मेहरबान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव में ही अपने पिता की बर्तन की दुकान पर हाथ बंटाता है। बालक का मेडिकल किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें